अर्क-कुम्भ पूजा: मांगलिक दोष निवारण के विशेष वैदिक अनुष्ठान

अर्क कुंभ पूजा भारतीय धार्मिक परंपरा में एक विशिष्ट पूजा है, जो मुख्य रूप से वैवाहिक समस्याओं और ग्रह दोषों के निवारण के लिए की जाती है। यह पूजा हिंदू धर्म में विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिनकी कुंडली में मंगल दोष या अन्य ग्रह दोष होते हैं, जिनके कारण विवाह में बाधाएं आती हैं।

अर्क-कुम्भ विवाह पूजा मांगलिक दोष निवारण के लिए एक प्रभावी और सरल विधि है जो उज्जैन के अनुभवी पंडित पूरी रस्मों और नियम के साथ सम्पन्न कराते है। मांगलिक दोष पूजा उज्जैन में कराने से शीघ्र शांत होता है तो अभी पूजा बुकिंग के लिए कॉल करें।

अर्क कुम्भ पूजा का अर्थ क्या है?

अर्क कुम्भ विवाह पूजा का मुख्य अर्थ है किसी व्यक्ति की कुंडली से मांगलिक दोष का निवारण करना जिससे उसके विवाह मे आ रही रुकावट और बाधाओं को दूर किया जा सके। अर्क-कुम्भ पूजा का अर्थ दो मुख्य बातों से जुड़ा है :-

अर्क विवाह पूजा

अर्क का अर्थ होता है सूर्य, इस पूजा मे सूर्य की विशेष आराधना व पूजा की जाती है। अर्क पूजा तब की जाती है जब किसी पुरुष की कुंडली मे मंगल दोष देखा जाता है। जिसके चलते उस पुरुष के विवाह मे कई रुकावटें आती है और इस समस्या के समाधान के लिए पुरुष का विवाह सूर्य पुत्री जिन्हे अर्क वृक्ष के रूप मे पूजते है, से किया जाता है जिसे अर्क विवाह कहते है। इस विवाह को कराने से परूष की कुंडली से मंगल दोष का निवारण हो जाता है।

कुम्भ विवाह पूजा

कुम्भ का अर्थ होता है घड़ा, इसमे घड़े का उपयोग पवित्रता और शुद्धिकरण के प्रतीक के रूप में किया जाता है। कुम्भ पूजा उस स्थिति मे की जाती है जब किसी कन्या की कुंडली मे मंगल दोष होता है। मंगल दोष के चलते विवाह मे विलम्ब जैसी समस्या देखने को मिलती है।

इस समस्या को दूर करने के लिए कन्या का विवाह एक घड़े से कराया जाता है तथा विवाह के बाद उस घड़े को फोड़ दिया जाता है, इस विवाह को कुम्भ विवाह कहा जाता है। इस प्रकार पूजा करने से कन्या की कुंडली से मंगल दोष को शांत किया जाता है।

अर्क कुम्भ पूजा का महत्व क्या है?

अर्क कुम्भ पूजा ज्योतिषीय दृष्टि मे एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। हिन्दू धर्म मे, यह पूजा मंगल दोष के प्रभाव को कम करके व्यक्ति के जीवन मे आ रही परेशानियों व वैवाहिक जीवन मे रुकावट की समस्या को दूर करने मे मदद करती है। इस पूजा का विशेष महत्व व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष, कालसर्प दोष, या अन्य ग्रह दोषों के कारण होने वाली वैवाहिक समस्याओं को शांत करना है। इस पूजा को कराने से सूर्य, शनि, राहु और केतु के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसके ओर भी कई महत्व है जो की निम्न है –

  • वैवाहिक बाधाओं को दूर करना।
  • ग्रह दोषों का शमन करना।
  • जीवन में शुभता लाना।
  • पारिवारिक सुख-शांति लाना।

अर्क कुम्भ पूजा के लाभ कौन-कौन से है?

अर्क कुम्भ पूजा उस व्यक्ति के लिए बहुत ही लाभकारी होती है जिसकी कुंडली मे सूर्य का अशुभ स्थान और शनि या राहु-केतु का प्रभाव होता है। इसके अलावा भी इसके कुछ लाभ निम्नलिखित है।

  • इस पूजा के द्वारा ग्रह दोषों का निवारण किया जाता है, जैसे, सूर्य, शनि, और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को कम किया जाता हैं।
  • कुंडली में उपस्थित दोषों को शांत करके विवाह में आने वाली समस्याओं को दूर किया जाता है।
  • अर्क कुम्भ पूजा, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है।
  • यह पूजा परिवार में शांति और सकारात्मकता के संचार में लाभकारी होती है।
  • अर्क कुम्भ पूजा से जीवन में सफलता और समृद्धि प्राप्त होती है।

अर्क कुम्भ पूजा क्यों की जाती है?

अर्क कुम्भ पूजा विशेष रूप से उन लोगो के लिए की जाती है जिनकी कुंडली मे मंगल दोष, कालसर्प दोष , पितृ दोष व अन्य ऐसे कई दुष्प्रभाव उत्पन्न हो जाते है जिनके कारण व्यक्ति के जीवन मे समस्याएँ बढ़ जाती है, जो की नीचे दी गई है:-

  • मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव विवाह में देरी या बाधाएं उत्पन्न करता है।
  • कुंडली में राहु और केतु के कारण वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होती है।
  • पूर्वजों के अधूरे कर्तव्यों का प्रभाव।
  • जीवन में लगातार बाधाएं और असफलता मिलती है।

इन सभी दोषो और समस्याओं के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए अर्क कुम्भ पूजा कराना अनिवार्य है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन मे सुखी रहे।

अर्क कुम्भ पूजा कहाँ की जाती है?

अर्क कुंभ पूजा एक विशेष वैदिक अनुष्ठान है, यह पूजा ज्योतिषीय दोषों को शांत करने और जीवन में सुख-शांति लाने के लिए की जाती है। इस पूजा को करने के लिए पवित्र और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का चयन किया जाता है। उज्जैन, त्र्यंबकेश्वर, और काशी जैसे पवित्र और प्राचीन स्थान इस पूजा के लिए आदर्श हैं। इन स्थानों पर योग्य पंडित के मार्गदर्शन में अर्क कुंभ पूजा कराएं और अपने जीवन में शांति और सफलता प्राप्त करें।

उज्जैन में अर्क कुम्भ पूजा कैसे बुक करे?

उज्जैन में अर्क कुंभ पूजा करवाना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह पवित्र नगरी न केवल भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक परंपराएं इसे पूजा-अर्चना के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं।

उज्जैन मे अपनी पूजा बुक करने के लिए वहाँ के अनुभवी पंडित जी से नीचे दिये गए नंबर पर संपर्क करे :-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply