अंगारक दोष क्या है जानिए दोष के लक्षण और उपाय?

अंगारक दोष क्या है? - लक्षण, प्रभाव और उपाय

भारतीय संस्कृति मे अंगारक दोष एक ज्योतिष दोष माना जाता है यह दोष तब उत्पन्न होता है जब किसी व्यक्ति की कुंडली मे मंगल ग्रह और राहु /केतु एक ही भाव मे स्थित होते है। इस दोष के कारण व्यक्ति को अपने जीवन मे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि मानसिक तनाव, स्वास्थ्य समस्याएँ, करियर में बधाएं और वैवाहिक जीवन मे परेशानियाँ आदि। यह ज्योतिषीय मान्यता है, किसी समस्या का चिकित्सकीय या वैज्ञानिक निदान नहीं।

अंगारक दोष डरने की नहीं है, बल्कि समझने और संभालने की स्थिति है। सही समय पर सही उपाय अपनाकर इसके नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। वैदिक पूजा, मंत्र, दान और व्यवहारिक सुधार, इन सभी का संतुलित उपयोग ही अंगारक दोष शांति का सही मार्ग है। इस परंपरा में एक धार्मिक उपाय है उज्जैन में अंगारक दोष पूजा पूरी विधि के साथ अनुभवी पंडित जी की उपस्थिती में कराना।

यदि आप भी उज्जैन में अपनी पूजा कराना चाहते हो तो आज ही वहाँ के अनुभवी पंडित जी से संपर्क करें पंडित जी उज्जैन में मंगल दोष पूजा कराने और मंगल दोष संबन्धित सारे दोषो के निवारण के लिए प्रसिद्ध है।

अंगारक दोष कैसे बनता है ?

किसी व्यक्ति के जीवन मे अंगारक दोष तब देखने को मिलता है जब उसकी कुंडली मे मंगल ग्रह कि स्थिति कमजोर हो और राहु/केतु के साथ योग बना रहा हो। यदि व्यक्ति कि कुंडली मे मंगल ग्रह और राहु एक ही भाव मे स्थित हो, तो यह दोष बनता है और इसे मंगल और राहु का मिलन कहते है। लेकिन जब किसी व्यक्ति कि कुंडली मे मंगल ग्रह और केतु एक ही भाव मे हो, तो इसे मंगल और केतु का मिलन कहते है।

ज्योतिष शास्त्र में अंगारक दोष को मंगल ग्रह से जुड़ा एक विशेष और प्रभावशाली दोष माना गया है। जब कुंडली में मंगल ग्रह की युति राहु या केतु से हो जाती है, तब अंगारक दोष बनता है। यह दोष व्यक्ति के जीवन में अचानक समस्याएं, मानसिक तनाव और वैवाहिक व पारिवारिक अशांति ला सकता है।

अंगारक दोष के लक्षण कौन-कौन से है?

शास्त्रों के अनुसार जब किसी व्यक्ति कि कुंडली मे अंगारक दोष होता है तो उसके भिन्न-भिन्न लक्षण देखने को मिलते है जो कि नीचे दिये गए है :-

  • अंगारक दोष के कारण व्यक्ति तनावग्रस्त रहता है और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करता है।
  • स्वास्थ्य समस्या को केवल ग्रह दोष का लक्षण न मानें; डॉक्टर से सलाह लें।
  • इस दोष के कारण वैवाहिक जीवन मे अनेक प्रकार की परेशानियाँ देखने को मिलती है।
  • करियर व नौकरी मे स्थिरता का अभाव , धन हानि, और व्यापार मे नुकसान होना इस दोष के सामान्य लक्षण है।
  • अंगारक दोष से ग्रसित व्यक्ति मे आत्मविश्वास की कमी और निर्णय लेने मे कठिनाई होती है।

अंगारक दोष के निवारण के उपाय कौन-कौन से है?

अंगारक दोष के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए कुछ उपाय किए जाते है जिससे इस दोष का निवारण हो सके, यह उपाय नीचे दिये गए है :-

  • हनुमान जी की उपासना करे एवं मंगल मंत्र का जाप करे।
  • मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें, यह दोष के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।
  • लाल मसूर का दान परंपरा का हिस्सा है। मूंगा रत्न बिना व्यक्तिगत कुंडली की सलाह के धारण न करें।
  • मंत्र जाप के द्वारा भी इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है, मंगल मंत्र का जाप करे।
  • अंगारक दोष शांति के लिए विशेष यज्ञ और हवन करने से इस दोष का प्रभाव कम हो सकता है।

अंगारक दोष पूजा उज्जैन: विधि और परंपरा

angarak dosh puja ujjain

अंगारक दोष शांति पूजा एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान है, जो जन्म कुंडली में अंगारक दोष के प्रभाव को शांत करने और इसके नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए की जाती है। यह पूजा विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह और राहु/केतु एक ही भाव में स्थित होते हैं। इस पूजा में विशेष मंत्रों, यज्ञ, और हवन के माध्यम से दोष का निवारण किया जाता है।

अंगारक दोष शांति पूजा किसी व्यक्ति के जीवन मे सकारात्मक्ता लाने मे सहायक होती है। इस पूजा में विशेष रूप से “अंगारक दोष शांति मंत्र” और मंगल, राहु/केतु के शांति मंत्रों का जाप किया जाता है। यह पूजा श्रद्धा और मन की शांति के लिए की जाती है। इससे दोष समाप्त होने या जीवन में सफलता मिलने की गारंटी नहीं होती।

अंगारक दोष पूजा के लाभ क्या है?

परंपरा में अंगारक दोष शांति पूजा से जुड़ी कुछ भावनाएं नीचे दी गई हैं। इन्हें निश्चित परिणाम या इलाज का दावा न समझें :-

  • मानसिक शांति : मन की शांति और धैर्य के लिए प्रार्थना की जाती है।
  • स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना : पूजा चिकित्सा या बीमारी की जांच का विकल्प नहीं है।
  • वैवाहिक जीवन में सुधार : आपसी समझ और सम्मान की प्रार्थना की जाती है।
  • आर्थिक समस्या : धैर्य के साथ व्यावहारिक फैसले लेना भी जरूरी है।
  • परिवार में सुख-शांति : संवाद और आपसी सहमति पर ध्यान दिया जाता है।
  • आत्मविश्वास में वृद्धि : पूजा के साथ संयम और अपने प्रयास पर ध्यान दिया जाता है।

अंगारक दोष पूजा कैसे बुक करे ?

अंगारक दोष पूजा मंगल ग्रह के ऊर्जावान स्थानों जैसे कि उज्जैन जैसे धार्मिक स्थल पर करना अधिक फलदायी मानी जाती है। यदि आप इन स्थानो पर पूजा कराना चाहते है तो नीचे दिये गए नंबर पर संपर्क करे, और पंडित जी से पूजा के बारे मे अधिक जानकारी प्राप्त करे।

अंगारक दोष पूजा के बारे में सवाल

क्या केवल गुस्सा आने से अंगारक दोष साबित होता है?

नहीं। रोजमर्रा की परेशानी से कुंडली का योग तय नहीं होता। स्वास्थ्य या तनाव की परेशानी में योग्य विशेषज्ञ की मदद लें।

पूजा का खर्च और तारीख कैसे पता करें?

पंडित जी को अपनी जरूरत बताकर विधि, सामग्री, स्थान, कुल खर्च और उपलब्ध तारीख की पुष्टि करें। बिना पुष्टि के कोई समय या राशि तय न मानें।

क्या पूजा से सभी परेशानियां खत्म होने की गारंटी है?

नहीं। यह श्रद्धा और धार्मिक परंपरा का अनुष्ठान है। इसे इलाज, आर्थिक सफलता या वैवाहिक परिणाम की गारंटी न मानें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply